फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested three accused who printed fake currency notes in Shahjahanpur

Fake Currency Gang: नकली नोट छापकर छोटे व्यापारियों से खरीदते थे सामान, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 03:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Apr 2023 03:44 PM IST
सार

आरोपियों ने एक मकान में किराये पर कमरा लेकर नकली नोट छापने का सिस्टम लगा रखा था। पुलिस ने आरोपियों से 49 हजार के नकली नोट, छपे-अधछपे नकली नोट और लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested three accused who printed fake currency notes in Shahjahanpur
नकली नोट बनाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांर के शहर कोतवाली क्षेत्र में नकली नोट बनाने का अड्डा चल रहा था। फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एसओजी और सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने नकली नोट बनाने के गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 49 हजार के नकली नोट, छपे-अधछपे नकली नोट और लैपटॉप, प्रिंटर आदि सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी रोहित सिंह और सेहरामऊ दक्षिणी थाने के प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने जलालपुर गांव के पास से दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज निवासी सचिन, तिलहर के मित्रपुर बरुआ निवासी अखिलेश को 100-100 के 42 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


Umesh Pal Case: अतीक के कुनबे की और बढ़ीं मुश्किलें, तन्हाई में कैद अशरफ, बहन आयशा बोली- योगी अच्छे सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें थाने पर लाकर पूछताछ की तो नकली नोटों के रैकेट की परतें उधड़ने लगीं। उनकी निशानदेही पर थाना सदर बाजार के मोहल्ला तिलहर जई निवासी विवेक मौर्य को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विवेक गुप्ता का कमरा किराये पर लेकर नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, स्याही, केमिकल और नोट छापने के कागज आदि बरामद हुए हैं।

छोटे व्यापारियों से खरीदते थे सामान

एसपी एस. आनंद ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर कमरे में नकली नोट तैयार हो रहे थे। आरोपियों ने भिंड जिले के थाना उमरी के गांव सुल्तानपुर निवासी अभिषेक सिंह से नकली नोट छापना सीखा था। उसी ने सारा सिस्टम सेट कराया था। नकली नोटों को छोटे दुकानदारों के यहां सामान खरीदने में खपाते थे। सामान के साथ असली नोट भी मिल जाते थे। आरोपियों के मुताबिक उन्होंने एक हफ्ते पहले ही काम शुरू किया था।

नकली नोट के शक में दुकानदार ने दो युवकों को पकड़ा

सेहरामऊ दक्षिणी के गांव जलालपुर में गुरुवार की शाम बाइक से आए दो युवकों ने सौ का नोट देकर 20 रुपये का मसाला खरीदा। दुकानदार को नोट के असली होने पर संदेह हुआ तो उसने जानकारी करनी चाही। इस पर युवक हड़बड़ा गए। बाद में दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को वहीं बैठा लिया। इसके बाद तलाशी में उनके पास सौ-सौ के और नकली नोट मिले। तब पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed