{"_id":"690f27457df0a5a3a20003d7","slug":"police-arrested-the-accused-of-theft-in-bareilly-2025-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिस घर में था आना-जाना... वहीं कर ली चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिस घर में था आना-जाना... वहीं कर ली चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 04:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:49 PM IST
सार
बरेली के नवादा शेखान निवासी मुंतियाज के घर से नकदी चोरी करने के आरोपी सालिम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 41200 रुपये, दो आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक डेबिट कार्ड व पासबुक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
आरोपी सालिम अंसारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने सहसवानी टोला निवासी सालिम अंसारी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पांच नवंबर की रात नवादा शेखान निवासी मुंतियाज के घर में चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सुराग लगाया और सालिम को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के मुताबिक, सालिम के कब्जे से चोरी के 41,200 रुपये, दो आधार कार्ड, एक पासपोर्ट, एक डेबिट कार्ड व पासबुक बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह इस परिवार में परिचित के तौर पर आता-जाता रहता था। उसे पता था कि रुपये कहां रखे जाते हैं।
विज्ञापन
उस रात इस घर के सब लोग दावत में गए थे। उसे घर खाली होने की जानकारी थी। वह लालच में आ गया और घर में घुसकर 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। कुछ रुपये उसने खर्च कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट ने सालिम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दो ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
इज्जतनगर क्षेत्र में चोरी की स्कूटी पर घूम रहे फरीदापुर निवासी दो ऑटोलिफ्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद की। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस रोड नंबर आठ पर चेकिंग कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने इन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में अपने नाम इज्जतनगर के फरीदापुर गांव निवासी शाकिर और सलीम बताए। उन्होंने बताया कि स्कूटी चोरी की है जो दोनों ने फोनिक्स मॉल परिसर से चोरी की थी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।