फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested the accused man for the murder of his son in bareilly

कातिल बाप: तीन लाख रुपये सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या, हादसे का दिया रूप; गर्भवती बहू का उजाड़ा सुहाग

Sat, 12 Aug 2023 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 05:28 PM IST
सार

पुलिस की जांच में अशरफी लाल द्वारा तीन लाख रुपये की सुपारी देकर अपने ही बेटे की हत्या करवाने और उसे हादसे का रूप देना सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद इसका खुलासा किया। सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Police arrested the accused man for the murder of his son in bareilly
देवरनियां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक शख्स ने तीन लाख रुपये सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या करा दी। पुलिस युवक की मौत पहले हादसे में मान रही थी, लेकिन मृतक की गर्भवती पत्नी ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को हत्याकांड में खुलासा किया।  

विज्ञापन


नवाबगंज के गांव विजौरिया निवासी हलवाई हरपाल का शव 15 जुलाई को थाना देवरनियां के भोपतपुर अड्डे पर सड़क किनारे मिला था। वहीं पर उसकी क्षतिग्रस्त बाइक मिली। उस समय पुलिस ने हादसा मानकर पोस्टमार्टम कराया था। 30 जुलाई को मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों भानू, गजेंद्र, महेंद्र और श्यामाचरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'टास्क पूरा न किया तो गुंडे मार देंगे': PUBG में फंसे दो बच्चे घर से भागे, कॉपी में लिखा- आई लव यू मॉम
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता देवी ने बताया कि भानू अपने साथ हरपाल को ले गया था। उसकी फोन पर हरपाल से बात हुई तो उसने वापस आने की बात कही थी, लेकिन घर नहीं आए। अगले दिन उनका शव मिला था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद देवरनियां थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा अपनी टीम के साथ इस मामले के खुलासे में लगे थे। 

पूछताछ में कबूला जुर्म 

इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जांच में मृतक के पिता अशरफीलाल का नाम सामने आया। इसके बाद उसे दबिश देकर पकड़ लिया गया। उससे पूछताछ की गई तो वो टूट गया। अशरफी लाल ने बताया कि उसके नाम एक प्लॉट है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। जिसे दोनों पिता-पुत्र बेचना चाह रहे थे। दोनों को ही अपनी-अपनी हत्या का अंदेशा एक-दूसरे द्वारा करवाने का अंदेशा था। 

अशरफी लाल ने अपने बेटे हरपाल की हत्या करने के लिए भानू, गजेंद्र, महेंद्र और श्यामाचरण को तीन लाख रुपये सुपारी दी थी। इन चारों ने ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हादसे का रूप देने के लिए बाइक को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक के हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed