फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested animal slaughter accused in an encounter in Bareilly

Bareilly News: पुलिस टीम पर की फायरिंग, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Sun, 30 Nov 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 03:20 PM IST
सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में शनिवार रात गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बायें पैर में गोली लगी है। उसका साथी मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
Police arrested animal slaughter accused in an encounter in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर रात गोकशी के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर का रहने वाला मेहरबान उर्फ लुक्का है। उसका साथी नाजिम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 

विज्ञापन


सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना के आरोपी दोबारा सक्रिय हो गए हैं। दो आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक से वजीरगंज की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव मनौना की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर ली। 
विज्ञापन


सीओ के मुताबिक बाइक सवारों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में आरोपी मेहरबान उर्फ लुक्का गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी नाजिम मौके से भाग गया। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया। आरोपी से तमंचा, कारतूस, एक छुरा, तीन रस्सियां व बाइक बरामद हुई है। पुलिस नाजिम की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed