फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested accused of burning scripture in Shahjahanpur

Shahjahanpur: शाहजहांपुर में धर्मग्रंथ जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने कर रहा बहकी-बहकी बातें

Thu, 03 Nov 2022 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Nov 2022 02:41 PM IST
सार

बुधवार दोपहर चौक कोतवाली क्षेत्र में एक धर्मस्थल के अंदर घुसकर युवक ने धर्मग्रंथ जला दिया था। शाम को मौके पर जमा हुई भीड़ ने जाम लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। भीड़ के आगजनी करने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
Police arrested accused of burning scripture in Shahjahanpur
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बुधवार को एक धर्मस्थल में घुसकर धर्मग्रंथ को जलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक तौर पर कमजोर लग रहा है। पुलिस के सामने भी वह बहकी-बहकी बातें करते रहा। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर चौक कोतवाली क्षेत्र में एक धर्मस्थल के अंदर घुसकर युवक ने धर्मग्रंथ जला दिया था। शाम को मौके पर जमा हुई भीड़ ने जाम लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। भीड़ के आगजनी करने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


आरोपी की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे आरोपी ताज मोहम्मद निवासी बाडूजई को मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। आईजी, बरेली रमित शर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि शहर के कई सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद हद्दफ क्षेत्र में स्थित एक जनरल स्टोर से आरोपी पानी खरीदते हुए नजर आया था। इसके बाद उसकी तलाश की गई। आरोपी मानसिक मंदित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई स्थित धार्मिक स्थल में धर्मग्रंथ जलाने पर आक्रोशित लोगों ने बुधवार शाम सड़क जाम कर हंगामा किया था। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें समझाकर शांत किया। थोड़ी देर बाद फिर लोगों ने बेरी चौकी स्थित तिराहे पर जाम लगाया। दो होर्डिंग आग के हवाले कर दिए। इस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा। 
 

बुधवार की दोपहर इबादत के बाद धार्मिक स्थल का गेट खुला था। करीब सवा तीन बजे धार्मिक स्थल में घुसे एक युवक ने वहां रखी एक पुस्तक को जला दिया और भाग गया। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध युवक की फोटो कैद हुई है। युवक कॉली शर्ट और हरे रंग का पायजामा पहने था। शाम को लोगों की भीड़ जुट गई।

शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा आदि चौक कोतवाली पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरी तरफ शाम करीब पांच बजे बेरी चौकी के आगे पशु अस्पताल वाली रोड पर घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया।

पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रोड जाम होने की सूचना के बाद एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार और सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed