फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested accused and disclosed the Sudeshna murder case in bareilly

सुदेशना हत्याकांड का खुलासा: बदले की आग में फौजी बना कातिल, हवलदार की पत्नी को मार डाला, वजह चौंकाने वाली

Thu, 16 Mar 2023 06:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Mar 2023 06:32 PM IST
सार

कैंट के सबसे सुरक्षित यूवी एरिया में 13 मार्च को सेना के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पड़ोसी फौजी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
Police arrested accused and disclosed the Sudeshna murder case in bareilly
सुदेशना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट में सेना के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना की हत्या का गुरुवार को खुलासा हो गया। पड़ोसी फौजी नितीश पांडेय आरोपी निकला। सुदेशना के पति मनोज का उसकी पत्नी से प्रेमप्रसंग था। नितीश पांडेय सुदेशना के पास उसके पति की शिकायत करने व धमकाने गया था, सुदेशना के विरोध पर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के अति सुरक्षित क्षेत्र की कॉलोनी में 13 मार्च को सेना के हवलदार मनोज सेनापति की पत्नी सुदेशना की हत्या उनके ही घर में कर दी गई थी। पुलिस को पहले मनोज पर ही शक था, क्योंकि मनोज के मोबाइल में पड़ोस के फौजी की पत्नी से संबंधित कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे तो खुलासे की डगर मिल गई। पुलिस ने सेना के आरक्षी नितीश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। वह भी मनोज के ही साथ सिग्नल कोर में तैनात है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Swara-Fahad Walima Card: स्वरा-फहद के वलीमा का अनोखा कार्ड आया सामने, लिखा- हम भारत के लोग... इंकलाब जिंदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला: मेरी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था मनोज

एसपी सिटी राहुल भाटी ने अपने कार्यालय में घटना का खुलासा किया। जिला गाजीपुर के थाना सादात के गांव मझोली निवासी नितीश ने बताया कि वह पिछली साल अक्तूबर से दिसंबर तक तीन माह तक सेना की ओर से एक कोर्स करने बाहर गया था। इस बीच उसकी पत्नी से पड़ोसी मनोज सेनापति के संबंध हो गए। मनोज ने उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए थे और ब्लैकमेल कर रहा था। 

जब उसने विरोध किया तो पति-पत्नी उसके ही खिलाफ  हो गए। तब उसने अपनी पत्नी को बरेली से गांव भेज दिया। बावजूद उसकी पत्नी से मनोज बात करता रहा। तब घुटन में नितीश ने बदला लेने की योजना बनाई और सुदेशना की हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें- Bareilly: बच्चा न होने पर महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा, सिर पर मारे पत्थर, पति समेत पांच पर रिपोर्ट

सात वार किए, बचने को खूब छटपटाई सुदेशना

नितीश ने बताया कि वह सुबह अठ बजे अपनी स्कूटी से लाइन से गोल्फ ग्राउंड तक गया। वहां से करीब साढ़े दस बजे आईबीजीएच कॉलोनी में मनोज सेनापति के घर पहुंचा। स्कूटी सड़क पर खड़ी की और घर जाकर सुदेशना से बात की। जब उसने अपनी पत्नी के फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिए मनोज को बुलाने के लिए कहा तो वह उसी पर गुस्सा हो गई और झगड़ा करने लगी। 

जब वह नहीं मानीं तो उसने अपने बैग से खुखरी निकालकर सुदेशना पर ताबड़तोड़ सात वार किए। गर्दन व शरीर पर चाकू मारते वक्त सुदेशना ने बचाव की काफी कोशिश की। सुदेशना के नाखूनों में उसकी खाल भी फंस गई। हत्या कर उसने खुखरी बैग में रखी और स्कूटी लेकर निकल आया। लाइन जाते समय खुखरी व अन्य सामान फेंक दिया। पुलिस ने उस खुखरी को भी बरामद कर लिया। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी नितीश पांडेय ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है। उसके मुताबिक वीडियो और फोटो डिलीट कराने के लिए वह मनोज से आग्रह कर रहा था, सुदेशना ने भी अपने पति का पक्ष लिया तो उसे तैश आ गया और हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed