{"_id":"67034dfe2eb35e73bd0e655d","slug":"police-arrested-a-man-for-shouting-pakistan-zindabad-slogan-in-bareilly-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने बोला पाकिस्तान जिंदाबाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने बोला पाकिस्तान जिंदाबाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 07 Oct 2024 08:29 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Oct 2024 08:29 AM IST
सार
गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गरमा गया है। बरेली में तमाम युवकों ने पोस्ट की हैं। कैंट इलाके में एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक वायरल वीडियो में कैंट थाना क्षेत्र का युवक पाकिस्तान जिंदाबाद बोलते दिख रहा है। वीडियो में और भी आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। वीडियो को अर्जुन राठौर नाम के युवक ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कैंट पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा़, बारादरी के जोगी नवादा, बहेड़ी के गुडवारा, हाफिजगंज के रिठौरा, आंवला के मोहल्ला गौसिया और नवाबगंज निवासी युवकों ने फोटो एडिट कर स्टेट्स पर लगाए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इनके स्टेट्स और पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हुए तो हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुछ खुराफाती तत्व सोशल मीडिया पर माहौल खराब कर रहे हैं। साइबर व सोशल मीडिया सेल को ऐसे लोगों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन