{"_id":"67c4c838f71b30193e0316d3","slug":"police-accused-of-treating-farmers-like-goons-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101719-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस पर किसानों से गुंडों जैसा बर्ताव करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस पर किसानों से गुंडों जैसा बर्ताव करने का आरोप
विज्ञापन
फरीदपुर। भारतीय किसान यूनियन की किसान इंटर कॉलेज में मासिक पंचायत आयोजित हुई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों एवं किसानों ने फरीदपुर पुलिस की कार्यशैली की निंदा करते हुए गुंडों जैसा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को दिया और चेतावनी दी कि यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला तो वे धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
रविवार को कस्बे के स्थानीय किसान इंटर कॉलेज में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने फरीदपुर थाना पुलिस की कार्यशैली की निंदा करते हुए कहा कि थाने में पुलिस द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। यह रवैया ठीक नहीं है।
क्षेत्र में बढ़ गईं चोरियां, नहीं हो रहे खुलासे
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरियां बहुत बढ़ गई हैं। एक भी चोर को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। आपसी विवाद में पुलिस द्वारा पीड़ित को ही धमकाया जाता है। थाना पुलिस किसानों से गुंडों जैसा बर्ताव कर रही है। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, सुनील यादव, अशर्फी सिंह आदि रहे। संवाद