फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police accused of breaking phone and taking away SIM, complaint

Bareilly News: पुलिस पर फोन तोड़ने व सिम ले जाने का आरोप, शिकायत

Fri, 21 Feb 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police accused of breaking phone and taking away SIM, complaint
हाफिजगंज। डायल 112 पुलिस पर मोबाइल फोन तोड़ने और सिम निकालकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ग्रामीण ने एसएसपी बरेली से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव कटैइया बल्देव निवासी विशाल गंगवार ने एसएसपी बरेली को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव की पुलिया पर सरकारी कैंटीन है, जहां पर तीन फरवरी की रात 10 बजे वह कैंटीन बंद कर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही व्यक्ति से झगड़ा हो गया। इस पर उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में जब पुलिस पहुंची तो उसका मोबाइल फोन छीन लिया और सिम निकालकर तोड़कर उसके साथ गाली-गलौज की, जबकि मारपीट करने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed