फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pole shift from shahjahanpur road

शाहजहांपुर रोड से शिफ्ट होने लगी बिजली लाइन

Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
pole shift from shahjahanpur road
बरेली। नकटिया से इन्वर्टिस तक सड़क को चौड़ा करने के लिए बिजली की लाइन को शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। पावर कॉरपोरेशन 6.54 करोड़ की लागत से करीब छह किलोमीटर लंबी लाइन शिफ्ट कर रहा है।
विज्ञापन

नकटिया से इन्वर्टिस तिराहे तक 33 करोड़ से छह लेन की सड़क बनाई जानी है। इसके लिए बीडीए काम शुरू कर चुका है। सड़क के दोनों ओर खोदाई कर पत्थर बिछाने का काम किया जा रहा है। सड़क के दोनो ओर लगे बिजली के पोल की वजह से खोदाई का काम प्रभावित हो रहा है। बजट दे दिए जाने के बावजूद लाइन शिफ्ट करने में लेटलतीफी दिखाने पर पिछले दिनों बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने पावर कॉरपोरेशन के अफसरों पर नाराजगी भी जताई थी।
विज्ञापन

इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने लाइन शिफ्टिंग शुरू कर दी है। सड़क किनारे गुजर रही 11 हजार और 33 केवी की चार लाइनें शिफ्ट होनी हैं। फिलहाल सड़क किनारे अंडरग्राउंड बिजली केबल बिछाई जा रही है। यह काम पूरा होने के बाद अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई शुरू कर पोल और तार हटाने का काम शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता उमेश सोनकर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed