{"_id":"58178f484f1c1bad31435d1d","slug":"png-s-team-pipe-repaired","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी की टीम ने दुरुस्त किया पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी की टीम ने दुरुस्त किया पाइप
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन विहार में दिवाली पर पटाखे जलाते समय पीएनजी पाइप से गैस लीक होने पर ठेकेदार के घर धमाका होने से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के दिन रात भर जुटकर पीएनजी की टीम ने करीब 35 मीटर पाइप लाइन बदल दी। मंगलवार को कॉलोनी के लोग पीएनजी के ऑफिस जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे।
शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर थाना बारादरी के पवन विहार निवासी ठेकेदार रंजन गंगवार के घर में धमाका हो गया था। इससे रंजन गंगवार के घर का फर्श टूट गया था। हादसे से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीएनजी के अधिकारी प्रकाश जैन भी टीम लेकर पहुंच गए। ठेकेदार का कहना था कि गैस लीक होने से धमाका होने पर उनके घर का फर्श टूटा है। भीड़ के दबाव में पीएनजी की टीम ने रात भर मेहनत करके चार घरों की पाइप लाइन बदल दी। हालांकि इसके बाद भी टीम गैस लीक होने की बात स्वीकार करने को तैयार नहीं हुई। उधर, ठेकेदार के बेटे मानस का कहना है कि कॉलोनी के लोगों में पीएनजी लीक होने से आक्रोश है। वह इसे लेकर पीएनजी आफिस में अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। उनसे फर्श टूटने के मुआवजे की मांग भी की जाएगी।