फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Surya Ghar Yojana: 75 percent subsidy to middle class

पीएम सूर्य घर योजना : मध्यम वर्ग को 75 फीसदी की सब्सिडी

Wed, 21 Aug 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana: 75 percent subsidy to middle class
बरेली। केंद्र सरकार की हर घर सोलर अभियान के तहत चलाई जा रही पीएम सूर्य घर योजना के लिए स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को नेडा ने रामपुर गार्डन स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन कर लोगों को योजना के संबंध में जानकारी दी गई। योजना के तहत सरकार 75 फीसदी या फिर अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। यूनिवर्सल इंटर प्राइजेज के विपिन सक्सेना ने बताया कि जिले में अब तक 85 से ज्यादा लोग पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं। एक से तीन किलो वाट तक बिजली भार वाले उपभोक्ताओं के लिए यह काफी मुफीद है। 75 हजार रुपये कीमत का एक किलोवाट सौर पैनल लगवाने के लिए कम से कम दस प्रतिशत रकम जमा कर सकते हैं। बाकी किस्त के रूप में जमा कर सकते है। इस पर सरकार की ओर से 45 हजार रुपये तक सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन

दो किलोवाट पैनल की लागत 1.20 लाख रुपये है। इसके लिए उपभोक्ता को 12 हजार रुपये भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से उसे 90 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। पीएम सौर घर योजना के तहत फिलहाल 10 किलोवाट तक के सौर पैनल लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र गौतम, सतेंद्र चौहान आदि ने जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed