{"_id":"6a72497fa1c27987ff0e56f8","slug":"pm-shri-government-inter-college-dominates-the-district-level-handball-competition-bareilly-news-c-4-bly1015-939459-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज का दबदबा
Wed, 05 Aug 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में मुकाबले खेले गए। कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
अंडर-19 बालक वर्ग में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज ने एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज को 24-1 के बड़े अंतर से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में भी जीआईसी ने जीत दर्ज की। इस वर्ग में साहू ठाकुरदास इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीला मैसी और राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने किया। आरिफ शाह, मोहम्मद शान, अभिषेक सिंह, पुष्पेंद्र, अंकित सिंगवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर चयनित टीमें 11 अगस्त को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुनानक खालसा की टीम विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज ने पीएमश्री जीआईसी को 9-4 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में साहू ठाकुरदास इंटर कॉलेज धौरा को विजेता घोषित किया गया। इस वर्ग में केवल एक टीम की उपस्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया।