PM Modi Rally: जब मंच पर भाषण देने को पीछे मुड़े सीएम योगी, अचानक पीएम मोदी ने पकड़ लिया हाथ, जानिए क्यों?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीलीभीत में पहली बार चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर कुछ ऐसा हुआ कि सब चौंक गए। दरअसल, सीएम योगी जब मंच पर भाषण देने के लिए पीछे से जाने लगे तो पीएम मोदी ने अचानक उनका हाथ पकड़ लिया। मुस्कुराते हुए आगे से जाने का इशारा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पहली बार चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी की केमिस्ट्री भी नजर आई। दरअसल, मंच पर भाषण देने के लिए जब सीएम योगी पीछे से पोडियम की तरफ जाने लगे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और मुस्कुराते हुए उन्हें अपने सामने से जाने लिए इशारा किया।
मुख्यमंत्री ने राम मंदिर का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई सोचता था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है। आज यहां सुरक्षा है तो समृद्धि भी है। आजीविका है तो आस्था का सम्मान भी हो रहा है। कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही समय से गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि स्वतंत्र भारत एक ग्लोबल पावर बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि गुरुनानक देव का जन्म जिस भूमि पर हुआ, उस करतार पुर कॉरिडोर का निर्माण मोदी के नेतृत्व में हुआ।