{"_id":"65d2bb3ef551bdc9aa0164f3","slug":"pm-modi-will-stay-at-trishul-airbase-bareilly-for-five-minutes-today-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली से पीएम मोदी और सीएम योगी लखनऊ रवाना, त्रिशूल एयरबेस पर 10 मिनट तक रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली से पीएम मोदी और सीएम योगी लखनऊ रवाना, त्रिशूल एयरबेस पर 10 मिनट तक रुके
Mon, 19 Feb 2024 01:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:41 PM IST
सार
कल्किधाम में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचे। यहां चेंजओवर करने के बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में श्री कल्किधाम का शिलान्यास कर लखनऊ जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर किया। यही नहीं यहां मौजूद सांसदों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर जिले का हालचाल भी जाना।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर करीब 12.50 बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचे। करीब पांच मिनट में चेंजओवर के बाद 12.55 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ रवाना हो गए। एडीजी बरेली जोन पीसी मीना भी साथ रहे।
विज्ञापन
स्वागत के लिए मौके पर 14 जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने सभी से परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम पूछा। जनप्रतिनिधियों में सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा, डॉ.डीसी वर्मा, डॉ.एमपी आर्य, प्रो.श्याम बिहारी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ.राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी सुशील घुले, सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
योजना और विकास कार्यों की जानकारी ली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात सर्किट हाउस में रुके थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था, योजना और विकास कार्यों पर जानकारी ली थी। सुबह मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधयों के साथ नाश्ता किया और फिर 8.50 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए। इसके बाद 8.55 बजे हेलीकॉप्टर से संभल कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात सर्किट हाउस में रुके थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था, योजना और विकास कार्यों पर जानकारी ली थी। सुबह मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधयों के साथ नाश्ता किया और फिर 8.50 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए। इसके बाद 8.55 बजे हेलीकॉप्टर से संभल कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।