फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Modi praised the performance of Qadir Khan in Mann Ki Baat

Bareilly: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कादिर के प्रदर्शन को सराहा, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रचा है कीर्तिमान

Mon, 26 May 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 12:27 PM IST
सार

बरेली के कादिर खान धावक है। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन से कीर्तिमान रचा है। कादिर के प्रदर्शन को पीएम मोदी ने सराहा है। 

विज्ञापन
PM Modi praised the performance of Qadir Khan in Mann Ki Baat
पीएम मोदी ने धावक कादिर खान के प्रदर्शन को सराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कीर्तिमान रचने वाले बरेली के कादिर खान के की सराहना की। कादिर खान ने बिहार के पटना में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स की 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में 47.67 सेकंड और फाइनल में 47.34 सेकंड में दौड़ पूरी कर उन्होंने कीर्तिमान रचा था। 

विज्ञापन


उन्होंने केरल के अब्दुल रज्जाक के 48.34 सेकंड के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। वह बताते हैं कि यह उनके लिए एक अविस्मरणीय पल था। पीएम से प्रशंसा पाकर, बेहतरीन प्रदर्शन करने की ऊर्जा मिली है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में सैफई, महिलाओं में विंध्याचल की टीम चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन


कठिन परिस्थितियों को मात देते हुए हासिल की थी उपलब्धि 
कठिन परिस्थितियों और आर्थिक तंगी को मात देते हुए कादिर ने मेहनत की मिसाल पेश की और शहर को गर्व करने का मौका दिया। कादिर खान बताते हैं कि उनके पिता किसान हैं और घर की आय बेहद सीमित है। कई बार प्रतियोगिताओं में फटे जूतों में भी दौड़ना पड़ा। इसके बाद भी उन्होंने कभी धैर्य नहीं छोड़ा। निरंतर अभ्यास और मेहनत की।  

सऊदी अरब में भी लहरा चुके हैं जीत का परचम
सऊदी अरब में हुई एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडले रिले स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि में भी कादिर खान ने अहम भूमिका निभाई थी। वह बताते हैं कि जब उन्होंने टीम के साथ पोडियम पर खड़े होकर देश का झंडा लहराया था तो यह किसी सपने से कम नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed