{"_id":"62057abf320e9c4679228d5d","slug":"pm-cm-and-home-ministers-rally-and-meetings-in-bareilly-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election : पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा, बरेली में आज पीएम और सीएम के अलावा गृहमंत्री की रैली और सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election : पूरी ताकत झोंकेगी भाजपा, बरेली में आज पीएम और सीएम के अलावा गृहमंत्री की रैली और सभाएं
Fri, 11 Feb 2022 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 05:56 AM IST
सार
पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल रैली, योगी शहर में रोड शो और गृहमंत्री अमित शाह की भोजीपुरा और आंवला में रैली होगी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा शुक्रवार को बरेली में पूरी ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे से वर्चुअल रैली करेंगे तो शाम पांच से सात बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक इंटर कॉलेज से सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह बरेली में होंगे। वह दोपहर 12 बजे भोजीपुरा फिर आंवला में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का 11 फरवरी को बरेली में रैली करने का कार्यक्रम बताया जा रहा था लेकिन बारिश होने के कारण रैली रद्द हो गई। पीएम अब शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से करीब डेढ़ बजे तक वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी के लिए यूपी चुनाव प्रभारी सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के साथ बुधवार को बैठक कर चुके हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11.30 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से भोजीपुरा जाएंगे। करीब 12 बजे वह नैनीताल रोड टोल प्लाजा के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह यहां से आंवला रवाना होंगे और वहां सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में 1:50 बजे रैली को संबोधित करेंगे। यहीं से पौने तीन बजे वह शाहजहांपुर में रैली को संबोधित करने रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
शाम पांच बजे से सात बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक इंटर कॉलेज से सिविल लाइंस पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने बताया कि रोड शो का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। हालांकि रूट फाइनल करना बाकी है। बता दें कि नौ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहेड़ी और नवाबगंज में रैली होनी थी लेकिन बारिश के कारण दोनों रैली रद्द हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने बहेड़ी में वर्चुअल रैली की थी।