फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM awas to be constructed by road developers

सड़क बनाने वाले बनाएंगे पीएम आवास

Wed, 11 Apr 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 11 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
PM awas to be constructed by road developers
- फोटो : ब्यूरो

कभी अवैध निर्माण तो कभी टेंडर गड़बड़ियाें को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इस बार प्रधानमंत्री आवास योजना की टेंडर प्रक्रिया में मनमानी कर सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को आवास बनाने का काम दे दिया है। कुछ ठेकेदारों ने ही इसकी शिकायत शासन से कर दी है। उधर, बीडीए अफसर सब कुछ ठीकठाक बताने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

नई सरकार ने टेंडर माफियाओं पर भ्रष्ट अफसरों पर अंकुश लगाने को ई-टेंडर व्यवस्था लागू कराई है, लेकिन शातिर ठेकेदारों और विभागों ने इसका काट निकाल लिया और चहेतों को ही ठेका देना शुरू कर दिया है। बीडीए ने पिछले दिनों रामगंगा आवासीय योजना परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना में 144 मकान बनाने के लिए ई-टेंडर मांगे थे। आरोप है कि बीडीए अफसरों ने अपने चहेते ठेकेदारों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूल करा दी, यही वजह है कि ऑनलाइन आवेदनों में ठेकेदारों में दरें लगभग एक जैसी ही भरी हैं। पिछले माह खोले गए टेंडरों में मुरादाबाद की फर्म विजन ने बी कैटेगरी में 12.65 प्रतिशत नीचे दरें भरी हैं। संजीव कुमार ने 8.75 प्रतिशत कम दरें भरी तो उनका टेंडर ही खामियां बताकर रद कर दिया।
विज्ञापन

वित्तमंत्री और शासन स्तर पर हुई शिकायती पत्र में कहा गया है कि बीडीए ने ई- टेंडर प्रक्रिया में निविदा शुल्क बदल दिया था और डीएम कार्यालय से जारी हैसियत प्रमाण पत्र मानने से इंकार कर दिया। जबकि डीएम से जारी हैसियत प्रमाणपत्रों को करोड़ों रुपये के शराब कारोबार में मान्यता दी गई। यानी बीडीए ने जानबूझकर शासन से निर्धारित नियम भी अनदेखा कर दिया है। बताया जाता है कि बीडीए ने सड़क बनाने वाले ऐसे ठेकेदारों से काम कराने की तैयारी की है जिन्हें आवास बनाने का अनुभव ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में आमंत्रित टेंडरों में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है, आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। आवास कोई भी सिविल ठेकेदार बनाने के लिए सक्षम हैं। - सुरेंद्र कुमार पांडे, उपाध्यक्ष, बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed