फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plywood factory manager had to pay GST of sixty lakhs

Bareilly News: प्लाइवुड फैक्टरी के प्रबंधक को देनी पड़ी साठ लाख की जीएसटी

Wed, 05 Feb 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Plywood factory manager had to pay GST of sixty lakhs
फर्म के फर्जी बिल से फंसे, फर्म मालिक समेत तीन पर कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

सीबीगंज। फर्म के फर्जी बिल से कोर विनियर खरीदने पर एक प्लाइवुड फैक्टरी के प्रबंधक धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उन्हें साठ लाख रुपये की जीएसटी देनी पड़ गई, इसके बाद फैक्टरी के प्रबंधक ने फर्म मालिक समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित नेमानी पैनर्स प्लाइवुड फैक्टरी के प्रबंधक यश अग्रवाल के मुताबिक फरीदपुर के टिसुआ गांव निवासी अंकित गोयल एक फर्म संचालित करते थे। अंकित उनकी फैक्टरी को कोर विनियर (परत उतारने का संयंत्र) सप्लाई करते थे। उनकी फैक्टरी को लखनऊ की फर्म ब्रांच एचएस ट्रेडर्स मोहिबल्लापुर गांधीपुर (सीतापुर) के नाम जीएसटी समेत बिल जाता था। इन बिलों पर मैसर्स ट्रेडर्स मोहम्मद बाबू नाम से हस्ताक्षर करते थे। उन्हें पता चला कि यह बिल फर्जी हैं।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग ने उनकी फैक्टरी पर साठ लाख छह हजार तीन सौ रुपये का बिल भेज दिया। इसके बाद उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि फर्म के बिल फर्जी है। इसके बाद फैक्टरी के प्रबंधक यश अग्रवाल ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने अंकित गोयल, फैक्टरी के कर्मी प्रियम गुप्ता, एसएस ट्रेडर्स के मोहम्मद बाबू समेत तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed