फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plotting was done on public land in Faik Enclave in Bareilly

Bareilly News: फाइक एन्क्लेव में सार्वजनिक जमीन पर हुई प्लॉटिंग, जांच में सामने आए कई मामले

Thu, 14 Dec 2023 02:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 02:50 PM IST
सार

 राजस्व कर्मियों और तहसीलदार को साथ लेकर मुख्य विकास अधिकारी फाइक एन्क्लेव पहुंचे। वहां अवैध कब्जों की पड़ताल की। जांच में सामने आया कि सार्वजनिक जमीन के कई हिस्सों में मकान बन गए हैं।

विज्ञापन
Plotting was done on public land in Faik Enclave in Bareilly
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के फाइक एन्क्लेव में बीते 30 वर्षों में सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कई जगह अवैध कब्जे हो गए। तत्कालीन अधिकारी और कर्मचारी चुप रहे। किसी भी अवैध कब्जेदार को नोटिस तक नहीं दिया गया। जिन जमीनों पर अवैध कब्जे हुए, उनमें से कुछ के अभिलेख तक गायब हो गए हैं। जांच में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


मंडलायुक्त से शिकायत हुई तो मुख्य विकास अधिकारी को जांच सौंपी गई है। राजस्व कर्मियों और तहसीलदार को साथ लेकर मुख्य विकास अधिकारी फाइक एन्क्लेव पहुंचे। वहां अवैध कब्जों की पड़ताल की। सार्वजनिक जमीन के कई हिस्सों में मकान बन गए हैं। वर्तमान में इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपये हो गई है। कुछ कब्जेदार तो कब्जा बनाए रखने के लिए कोर्ट चले गए हैं। वहीं, कई कब्जेदार बचाव का रास्ता तलाशते हुए उन लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जिनसे उन्होंने भूखंड खरीदे थे।
विज्ञापन


अब तक जो स्थिति सामने आई है, उसके मुताबिक तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ क्रेता और विक्रेता की जिम्मेदारी तय हो सकती है। अवैध तरीके से सीलिंग, तालाब और सार्वजनिक उपयोग की जमीन हथियाने का आरोप सामने है। मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने जांच के विषय में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त के आदेश पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट दो दिन में उन्हें सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंडलायुक्त ही कार्रवाई कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed