फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Plotting is going on even after the colony map is cancelled

Bareilly News: कॉलोनी का नक्शा रद्द होने के बाद भी हो रहा पलॉटिंग

Wed, 12 Mar 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Plotting is going on even after the colony map is cancelled
फरीदपुर। खजुआ तालाब के पास कॉलोनी का नक्शा रद्द होने के बाद भी यहां अवैध प्लॉटिंग का कार्य जारी है। इसको रुकवाने के लिए नगर पालिका ने पुलिस को शिकायतीपत्र भेजा है।
विज्ञापन

बरेली-नेशनल हाईवे पर स्थित नगर पालिका का सरकारी तालाब खजुआ लगभग सवा 13 बीघा खतौनी में है। वहीं, तहसील प्रशासन के पास इस तालाब का जो नक्शा है। उसमें लगभग 11 बीघा तालाब की आकृति है। खतौनी और नक्शे के मिलान से लगभग दो बीघा तालाब का रकबा कम है। नक्शा संशोधन होने के बाद तालाब की पैमाइश होगी। इसके बाद पता चलेगा कि तालाब की जमीन किधर निकलेगी। इस बीच यहां किसी निर्माण कार्य पर नगर पालिका ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन

तालाब के किनारे जुनैद नाम का युवक कॉलोनी बना रहा है। वह प्लॉटिंग कर रहा है। जुनैद ने कॉलोनी का नक्शा पास कराने के लिए नगर पालिका में डाला था, जिसको रद्द कर दिया गया। इसके बाद में नक्शा पास कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की। न्यायालय ने नगर पालिका से जवाब मांगा है। अधिशासी अधिकारी ने खजुआ तालाब का नक्शा दुरस्तीकरण करा कर उसका सुंदरीकरण कराने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जुनैद ने अपनी कॉलोनी बनाने के लिए नियमों का पालन नहीं किया है। कॉलोनी से निकलने वाला गंदा पानी तालाब में जाएगा। इससे प्रदूषण बढ़ेगा। इस कारण कॉलोनी का नक्शा पास करने से इन्कार करते हुए नगर पालिका ने उच्च न्यायालय को जवाब भेजा है। नगर पालिका ने फरीदपुर पुलिस को निर्माण रुकवाने के लिए शिकायतीपत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed