{"_id":"6a34531101629190890d0171","slug":"plots-were-carved-out-by-encroaching-upon-a-government-access-road-the-encroachment-was-removed-using-a-jcb-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106323-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी चकरोड पर कब्जा करके की प्लॉटिंग, जेसीबी से हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी चकरोड पर कब्जा करके की प्लॉटिंग, जेसीबी से हटवाई
Fri, 19 Jun 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। मोहल्ला शाहगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर ने सरकारी चकरोड पर कब्जा कर उसे अपनी प्लॉटिंग में मिला लिया। आसपास के लोगों विरोध किया तो उनको धमकाया गया। नगर के लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने चकरोड मार्ग खुलवाने का आदेश दिया। तहसील की टीम ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। टीम ने जेसीबी से कब्जा हटवाकर चकरोड खुलवा दिया।
मोहल्ला शाहगढ़ की गाटा संख्या 85 की संक्रमण भूमि पर बिना किसी आदेश के प्लॉटिंग की जा रही है। प्लॉटिंग करने वालों ने इस गाटा संख्या से गुजर रहे सरकारी चकरोड को जोतकर अपनी प्लॉटिंग में शामिल कर लिया। आसपास के खेत वालों ने विरोध किया तो उनको धमका दिया। फिर उन लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। उन्होंने जांच का आदेश दिया।
नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रदीप शर्मा, हल्का लेखपाल विवेक कुमार, अवनीश कुमार थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम मौके पर गई तो कब्जा कर प्लॉटिंग करने के आरोपी भाग गए। जांच में आरोप सही पाए गए। टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई। चकरोड से कब्जा हटवाकर नोटिस तामील कराया। इसमें बताया गया है कि यदि सरकारी जमीन पर फिर कब्जा किया तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। टीम ने जांच में पाया की मौके पर जो प्लाटिंग हो रही है, वह अवैध है। प्लाटिंग से पहले लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका आदि से एनओसी लेना होती है।
विज्ञापन
सरकारी चकमार्ग पर कब्जा कर उसे प्लॉटिंग में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर के तालाबों, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जहां से कब्जा हटवाया गया है, दोबारा करने पर कार्रवाई की जाएगी।-- इशिता किशोर, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम बहेड़ी
विज्ञापन
मोहल्ला शाहगढ़ की गाटा संख्या 85 की संक्रमण भूमि पर बिना किसी आदेश के प्लॉटिंग की जा रही है। प्लॉटिंग करने वालों ने इस गाटा संख्या से गुजर रहे सरकारी चकरोड को जोतकर अपनी प्लॉटिंग में शामिल कर लिया। आसपास के खेत वालों ने विरोध किया तो उनको धमका दिया। फिर उन लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। उन्होंने जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रदीप शर्मा, हल्का लेखपाल विवेक कुमार, अवनीश कुमार थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम मौके पर गई तो कब्जा कर प्लॉटिंग करने के आरोपी भाग गए। जांच में आरोप सही पाए गए। टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन मंगवाई। चकरोड से कब्जा हटवाकर नोटिस तामील कराया। इसमें बताया गया है कि यदि सरकारी जमीन पर फिर कब्जा किया तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। टीम ने जांच में पाया की मौके पर जो प्लाटिंग हो रही है, वह अवैध है। प्लाटिंग से पहले लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका आदि से एनओसी लेना होती है।
विज्ञापन
सरकारी चकमार्ग पर कब्जा कर उसे प्लॉटिंग में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर के तालाबों, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जहां से कब्जा हटवाया गया है, दोबारा करने पर कार्रवाई की जाएगी।