फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Please the ancestors by doing Tarpan and Shraddha, you will get blessings.

Bareilly News: मरीजों से अभद्रता करने पर अस्पताल में हंगामा

Thu, 28 Sep 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Please the ancestors by doing Tarpan and Shraddha, you will get blessings.
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हंगामा करते संजीव गुप्ता। स्त्रोत-जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों का पर्चा जमा करने के बजाय मनमानी का आरोप लगाते हुए जनता की आवाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मरीजों को उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सीएमएस से उनकी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता को ओपीडी में मरीजों के उपचार में मनमानी होने की शिकायत आई थी। संजीव ने बताया कि वह अस्पताल पहुंचे तो संगठन के तीन कार्यकर्ताओं के नाक-कान, गला (ईएनटी) रोग विभाग के बाहर पर्चे जमा नहीं किए जा रहे थे। इसके बाद मरीजों के साथ उन्होंने सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्हें बताया कि मरीजों के साथ अभद्रता की जा रही है। संजीव गुप्ता ने बताया कि सीएमएस ने मेडिकल कॉलेज बनने के चलते व्यवस्था को लेकर हाथ खड़ा कर दिए। इस पर उनसे जमकर नोकझोंक हुई। संजीव ने बताया कि ट्रामा सेंटर में भी अव्यवस्था थी। उनके साथ इस्तिखार अहमद, नावेद अनवर, फहीम, रईस, रजी, सोनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9466 मरीजों का किया उपचार

सीएचसी-पीएचसी पर बुधवार को 9466 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि 1476 मरीजों की लैब में जांच कराई गई। 166 मरीज भर्ती हैं, जबकि 19 को रेफर किया गया। 1476 मरीजों की स्क्रीनिंग में मलेरिया और डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसपी गंगवार ने बताया कि बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed