फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players selected for Athletics Championship

Bareilly News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चुने गए खिलाड़ी

Sat, 13 Sep 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Players selected for Athletics Championship
बरेली। 60वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एवं अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को जिले से खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-16 बालक वर्ग में आर्मिक गुर्जर और शरद वीर 600 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। पुष्पेंद्र गुर्जर लंबी कूद में चुनौती पेश करेंगे। बालिका वर्ग में गीतिका गिरी जेवलिन थ्रो और मुस्कान यादव 600 मीटर दौड़ में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

अंडर-18 बालक वर्ग में आदित्य सिंह डिस्कस थ्रो, मीत सिंह गिल डिस्कस थ्रो व शॉट पुट, श्याम यादव लंबी कूद और 100 मीटर दौड़, वंश गुर्जर लंबी कूद में और अरविंद पटेल 1000 मीटर दौड़ में दमखम दिखाएंगे। अर्जुन सिंह 1000 मीटर दौड़ में उतरेंगे। बालिका वर्ग से अंशु 400 मीटर दौड़, नीलम 3000 मीटर रेस वॉक और खुशी 3000 मीटर रेस वॉक में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

अंडर-20 बालक वर्ग में राजेंद्र कुमार 10 हजार मीटर दौड़ेंगे, भूपेंद्र राव 400 और 800 मीटर दोनों में चुनौती देंगे, शोभित सिंह और विकास 1500 मीटर में दमखम दिखाएंगे। मो. अदनान 200 मीटर में जबकि अनुराग मिश्रा 100 मीटर दौड़ में उतरेंगे। बालिका वर्ग में दीपू कश्यप 400 मीटर हर्डल्स और आकांक्षा 5000 मीटर दौड़ में चुनौती रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-23 बालक वर्ग में हर्ष तोमर 200 मीटर दौड़, अनुराग यादव 5000 और 10000 मीटर, रविशंकर 800 मीटर और विक्रांत 5000 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बालिका वर्ग में अंजली सिंह 400 मीटर हर्डल्स और शिवानी 1500 मीटर दौड़ में दावेदारी करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed