Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players running on the pitch of dreams in the stadium

Bareilly News: स्टेडियम में सपनों की पिच पर दौड़ रहे खिलाड़ी

Thu, 18 Sep 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Players running on the pitch of dreams in the stadium
बरेली। क्रिकेट का खुमार युवाओं पर चढ़ा हुआ है। इस जुनून का नजारा शहर के स्टेडियम में देखने को मिलता है। यहां सुबह से लेकर देर शाम तक बल्ले और गेंद की आवाज गूंजती रहती है। यहां 100 से अधिक खिलाड़ी नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। इनमें करीब दस महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ी मैदान में दौड़ लगाते हैं। नेट पर बल्लेबाज गेंदों को ध्यान से खेलते हैं तो गेंदबाज पूरे जोश के साथ विकेट चटकाने की कोशिश करते हैं। देर शाम तक भी खिलाड़ी मैदान में डटे रहते हैं। स्टेडियम में नेट्स के ऊपर लगाई गईं लाइटें खिलाड़ियों को रात तक अभ्यास करने की सुविधा देती हैं। इससे उनका जोश और समर्पण और भी बढ़ जाता है। खिलाड़ी क्रिकेट किट पहनकर जब मैदान में उतरते हैं तो मानो उनकी आंखों में भारतीय टीम का सपना झलकता है।
विज्ञापन

कोच नितेश भारद्वाज ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे प्रशिक्षण दिया जाता है। शुरुआत ट्रेनिंग स्किल्स और फिजिकल फिटनेस से होती है। इसके बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों से बातचीत-
मैं सुबह से ही क्रिकेट खेलने के लिए स्टेडियम आ जाता हूं। छुट्टी के दिन ज्यादा समय तक अभ्यास करता हूं। सभी साथियों के साथ खेलना अच्छा लगता है और मुझे लगता है कि हर दिन के साथ खेल में निखार आ रहा है। - असद


मैं रोजाना छह घंटे अभ्यास करता हूं। इसके लिए सीबीगंज से यहां आता हूं। घर में भी शैडो प्रैक्टिस करता हूं और खाली समय बिल्कुल भी बर्बाद नहीं करता। मैं कानपुर में यूपीसीए के अंडर-14 कैंप का भी हिस्सा रह चुका हूं। - कुशाग्र



शुरु से ही मेरा रुझान क्रिकेट के खेल की ओर था। इसी को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यहां पर खेल का अच्छा माहौल मिलता है। आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलना चाहता हूं। - हिमांशु
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed