{"_id":"6761d2d3cfcbbc5ab5033bb4","slug":"players-involved-in-asr-taekwondo-cup-honored-bareilly-news-c-4-lko1064-542969-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एएसआर ताइक्वांडो कप में शामिल खिलाड़ी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एएसआर ताइक्वांडो कप में शामिल खिलाड़ी हुए सम्मानित
विज्ञापन
बरेली। जिले में पहली बार एएसआर ताइक्वाडो कप का आयोजन किया गया। 14 से 15 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें एकेडमी नंबर आठ हॉबी प्लेनेट के दर्श गंगवार ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एकेडमी नंबर छह के कोच अजय गंगवार के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेने वाले आरव गंगवार, यश पांडे, यश चौहान, आरना पांडेय और कोच अभय कुमार के अभिनव चौहान, शौर्य वर्मा, अरिदमन प्रताप सिंह ने सोने का मेडल जीता।
वहीं एयरफोर्स ताइक्वांडो एकेडमी के रुद्रांश रौतेला, ऋषिकेष, सिद्धार्थ, सुदेश, इर्तन शानी, ध्रुव झांगरा, आविका चौहान, ध्रवराज शेखावत, लोरी सागर, अंश सागर, मिष्टी सागर, मेगा ड्रीम के आध्या पांडेय, गुल मोहर एकेडमी के आरव गंगवार, यश पांडेय ने चांदी का मेडल जीता। बरेली ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सचिव हरिओम समेत अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ रस्तोगी ने बच्चों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद
--
जिम्नास्टिक में बरेली को मिले दो कांस्य
बरेली। जिम्नास्टिक की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली को दो कांस्य पदक मिले हैं। आगरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर प्रदेश स्तरीय पुरुष व महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बरेली के जिम्नास्ट अक्षय प्रजापति को पैरलल बार्स व बैलेंसिंग बीम पर शगुन सिंह को तृत्तीय स्थान मिला है। टीम के प्रशिक्षक रहे राजेश यादव ने खिलाड़ियों को शुभाकामनाएं दी हैं। संवाद