फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players from 21 schools showed their strength in the table tennis competition.

Bareilly News: टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में 21 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 09 Oct 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Players from 21 schools showed their strength in the table tennis competition.
प्रतियोगिता में आज खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले
विज्ञापन


बरेली। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन की ओर से छात्रों में खेल व संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आईएसए इंटर स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

इसमें शहर के 21 विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालक व बालिका वर्गों में विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इनमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. भावना रूस्तगी, विद्यालय के प्रबंधक राजेश चिक्कर, विशेष चिक्कर, अनुष्का दीक्षित चिक्कर के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि आईएसए के पूर्व अध्यक्ष पारूष अरोरा, वर्तमान अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल व कोषाध्यक्ष सौभाग्य चौधरी उपस्थित रहे। सभी मौजूद अतिथियों ने प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला टेबल टेनिस ऐसोसिएशन की ओर से निर्वाचित मुख्य रेफरी अमित सक्सेना ने प्रतियोगिता का संचालन किया। वहीं बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही, विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed