फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Players' excitement over cricket century, swimming and basketball

Bareilly News: क्रिकेट में खिलाड़ियों का शतक, तैराकी व बास्केटबॉल को लेकर भी उत्साह

Mon, 05 May 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Players' excitement over cricket century, swimming and basketball
स्टेडियम में विभिन्न खेलों में पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी, हर आयु वर्ग के खिलाड़ी कर रहे भागीदारी
विज्ञापन

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम की रौनक इन दिनों कुछ अलग ही नजर आ रही है। मैदान पर सुबह-शाम बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। अप्रैल 2024 में जहां 41 खिलाड़ियों ने क्रिकेट में पंजीकरण कराया था, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई है। मैदान पर हर उम्र के खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आते हैं। कोच के मुताबिक इस बार छोटे बच्चों की संख्या अधिक है, जो घंटों तक अभ्यास करने में रुचि दिखा रहे हैं।
तैराकी और बास्केटबॉल में भी पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। तैराकी में खिलाड़ियों की संख्या 50 से बढ़कर 60 हो गई है। गर्मी के मौसम में तैराकी को लेकर बच्चों के बीच खासा उत्साह है। कामकाजी महिलाएं भी अपनी व्यस्त दिनचर्या में से वक्त निकालकर तैराकी का प्रशिक्षण लेने आ रही हैं। वहीं, बास्केटबॉल में पंजीकरण 15 से बढ़कर 20 हुए हैं। स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर बच्चों के साथ-साथ कॉलेज के युवा भी अभ्यास करते दिखते हैं। संवाद
विज्ञापन



जिम्नास्टिक में कम हुई संख्या

जिम्नास्टिक में पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या पिछले साल 20 से घटकर इस बार 17 हुई है। हालांकि, उत्साह बरकरार है। स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में सुबह के समय छह से 15 वर्ष के बच्चे बैलेंस बीम, फ्लोर एक्सरसाइज में जुटे नजर आए। कोई गिरता है तो मुस्कुराते हुए फिर खड़ा हो जाता है। हॉकी में पिछले वर्ष की ही तरह 30 खिलाड़ियों ने ही पंजीकरण कराया है। यहां अभ्यास करने वाले अधिकतर खिलाड़ी स्कूल स्तर पर खेलने वाले हैं जो आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed