फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Platform ticket at all stations in Izatnagar division Rs. 30

इज्जतनगर मंडल के सभी स्टेशनों पर 30 रुपये हुआ प्लेटफार्म टिकट

Thu, 18 Mar 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Platform ticket at all stations in Izatnagar division Rs. 30
demo photo - फोटो : अमर उजाला
बरेली/पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट के दामों में बुधवार से बढ़ोतरी कर दी है। अब प्लेटफार्म टिकट दस के बजाय 30 रुपये में मिलेगा। यह व्यवस्था अभी केवल इज्जतनगर मंडल में लागू की गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों को बेवजह स्टेशन पर घूमने आने से रोकने के लिए यह व्यवस्था फिलहाल तीन महीने के लिए लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत इज्जतनगर मंडल के सभी 80 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट अब 30 रुपये का मिलेगा। यात्रा में अगर इस टिकट का कोई यात्री उपयोग करते पाया जाता है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

 

10 रुपये से बढ़कर सीधे 50 रुपये का हुआ प्लेटफार्म टिकट

बरेली। रेलवे की ओर से यात्रियों पर महंगाई का एक और वार किया गया है। अब तक दस रुपये में मिलने वाला प्लेटफार्म टिकट बुधवार से 50 रुपये का हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह निर्णय कोरोना के कारण लिया गया है ताकि जंक्शन पर बेवजह लोग इकट्ठे न हों। रेलवे ने ए और बी क्लास स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट का मूल्य एक साथ पांच गुना बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। पहले टिकट पांच रुपये का था जिसे करीब आठ साल पहले दस रुपये का कर दिया गया था। रेलवे ने कोरोना को इसका कारण बताते हुए साफ किया है कि यह फैसला प्लेटफार्म पर यात्रियों के अलावा और लोगों की आवाजाही कम करने के लिए लिया गया है। हालांकि इज्जतनगर मंडल ने अभी सिर्फ पीलीभीत स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट तीस रुपये का किया है। मूल्यवृद्धि के बाद जंक्शन पर पहले दिन सिर्फ एक ही प्लेटफार्म टिकट खरीदा गया। मुरादाबाद रेलवे डिविजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि टिकट का मूल्य बढ़ने से प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed