एक पेड़ गुरु के नाम: शिक्षक दिवस पर बरेली कॉलेज में किया पौधरोपण, वन मंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वन एवं वन्यजीव प्रभाग ने शिक्षक दिवस पर पौधरोपण अभियान-2026 के तहत 'एक पेड़-गुरु के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया। वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर बरेली कॉलेज के शिक्षकों, छात्रों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौधरोपण अभियान-2026 के तहत वन एवं वन्यजीव प्रभाग की ओर से बरेली कॉलेज में शनिवार को एक पेड़-गुरु के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों और शहर के नागरिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।
बरेली कॉलेज की उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज परिसर में का आयोजन कराने के लिए वन विभाग का आभार जताया। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने कहा कि पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ औषधीय और धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हैं।
पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान
वन मंत्री ने कहा कि वह स्वयं बरेली कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। जो व्यक्ति गुरुजनों और अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करता, वह जीवन में वास्तविक सफलता हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने लोगों से गुरुजनों और माता-पिता का सम्मान करने के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से जूझ रही है। पौधारोपण और पेड़ों का संरक्षण इस चुनौती से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में करीब 50 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को मुख्य अतिथि की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, उप प्राचार्य वंदना शर्मा, प्रो. डॉ. आलोक खरे, भावना सिंह, प्रवीण शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी वैभव चौधरी समेत शिक्षक, विद्यार्थी और मौजूद रहे।