फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   plant

दास डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

Fri, 12 Jul 2019 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
plant
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज व श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने दास डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि वृक्ष हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इनकी रक्षा व देखभाल करना हमारी ही जिम्मेदारी है। प्रकृति से हमें बहुत कुछ प्राप्त होता है, क्यों न हम भी उसको हरा भरा बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मधु गौतम ने कहा कि वृक्षों के साथ-साथ हमें जल का भी संचय करना चाहिए, क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया तो आने वाले समय में हमारी अगली पीढ़ी को इसके भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगे। लेफ्टिनेंट डॉ. एसके सिंह के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा समय-समय पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता रहा है और आगे भी किया जाता रहेगा। इस मौके पर डॉ. बीएन शुक्ला, डॉ. अक्षत अशेष, डॉ. कुमुद रंजन, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. रवि भूषण पाठक, डॉ. रूपम मौजूद रहे। संचालन सुमित कुमार मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed