{"_id":"57e1a2c14f1c1b2856a824ea","slug":"pk-team-clashed-front-of-congressman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके की टीम के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके की टीम के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 21 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कांग्रेस में भी मारामारी मची हुई है। एक-एक सीट पर कई दावेदारों से नेताओं की बेचैनी बढ़ी हुई है। ऊपर से बाहरी लोगों की पार्टी में इंट्री और टिकट पर टकटकी से उनके होश उड़े हैं। इसका असर मंगलवार को उस वक्त देखने को मिला जब कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के मंडल प्रभारी और पीके की टीम के सामने ही नेता भिड़ गए। उनका कहना था कि पार्टी के लिए मेहनत वे करें और टिकट बाहरी लोगों को मिले, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ ने तो साफ कह दिया कि पार्टी के लिए इसी शर्त पर काम करेंगे जब टिकट बाहरी को न देने का आश्वासन मिले। मंडल प्रभारी मुफ्ती मोनिस हुसैन और टीम पीके के छह सदस्य मंगलवार को शहर में थे। वह पार्टी की किसान यात्रा और डोर-टू-डोर संकल्प अभियान की तैयारी कराने के लिए यहां पहुंचे थे। कचहरी स्थित एक होटल में बैठक के दौरान पार्टी के कई नेताओं ने खुलकर उनके सामने अपनी बात रखी। सुरेश गुप्ता ने जिला और महानगर संगठन की ओर से मीटिंगों और कार्यक्रमों की सूचना न देने की शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि कुछ ही लोगों को अचानक फोन पर सूचना दे दी जाती है। इससे पार्टी के सारे लोग कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते हैं। धर्मेश कौशल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अंदर किसी को भी टिकट दे दें लेकिन बाहरी को न दिया जाए, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और पार्टी कमजोर होती है। कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी का कार्यालय न होने का मुद्दा भी उठाया। मंडल प्रभारी ने उनकी मांग ऊपर पहुंचाने का आश्वासन दया। पीके की टीम ने सबको डोर-टू-डोर अभियान के लिए प्रोजेक्टर के जरिए प्रशिक्षण दिया।
टिकट के दावेदारों को पांच-पांच सौ संकल्प पत्र भरवाने की जिम्मेदारी दी गई। मंडल प्रभारी मुफ्ती मोनिस ने बताया कि 25-26 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू होने जा रहे राहुल गांधी की दूसरे चरण की यात्रा बरेली भी पहुंचेगी। इसकी तारीख जल्द तय हो जाएगी। इस मौके पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय शुक्ला, प्रांतीय सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अनुज गंगवार, जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, वीना शर्मा, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, कमलेश ठाकुर, किरन शिव, मोहम्मद जकी, मुजाहिद हसन खां, जियाउररहमान, सुरेंद्र पांडेय, डॉ. चारू मेहरोत्रा, कौशल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।