फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pipeline repair underway, water supply may be restored today

Bareilly News: पाइप लाइन की मरम्मत जारी, आज बहाल हो सकती है जलापूर्ति

Sun, 22 Dec 2024 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Pipeline repair underway, water supply may be restored today
- हरूनगला में दिनभर पानी के लिए तरसती रही जनता,
विज्ञापन




बरेली। हरूनगला में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत शनिवार को दिनभर जारी रही। इस दौरान जनता दिनभर पानी के लिए परेशान रही। रविवार को जलापूर्ति बहाल होने के आसार हैं।



शुक्रवार को बीसलपुर रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास पानी की मुख्य पाइप लाइन फटने से करीब 40 हजार लोगों की जलापूर्ति ठप पड़ गई थी। शनिवार को गड्ढा खोदने के बाद जलकल विभाग की टीम मरम्मत में जुटी है। शाम तक पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा नहीं हो सका था। इससे पवन विहार, गणेशपुरम, अमित विहार, सरस्वती विहार, कृष्णा नगर, फाइक, संसार, खुशबू, निशा एन्क्लेव, हरूनगला सहित कई अन्य इलाकों की जलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के सहायक अभियंता ईश्वर सिंह ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। लोगों को राहत देने के लिए टैंकर आदि की व्यवस्था भी की गई है। रविवार सुबह से ही जलापूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर में गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान
बरेली। जगतपुर के पार्षद प्रतिनिधि चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कुसुम कुमारी स्कूल के पास स्थित घरों में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत किए दस दिन हो गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। टंकी से चार वार्डाें में जलापूर्ति की जाती है। उन्होंने विनोद शर्मा, प्रेम शर्मा, रिम्पी राठौर, विनय कनौजिया सहित अन्य लोगों के साथ नगर निगम पहुंचकर शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed