फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pipeline damaged, 1.5 lakh people affected

Bareilly News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, डेढ़ लाख लोग प्रभावित

Mon, 30 Jun 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged, 1.5 lakh people affected
बरेली। वर्षों पुरानी पाइप लाइन दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से रविवार को सात वार्डों की करीब डेढ़ लाख आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। यहां प्रेशर कम होने से रुक-रुककर पानी की आपूर्ति हुई। कई घरों तक पानी पहुंचा ही नहीं। जलकल विभाग ने नलकूप चलाकर पानी दिया। ओवरहेड टैंक से पानी न मिलने की वजह से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

पाइप लाइन इंदिरानगर में आईवीआरआई रोड और राजेंद्रनगर के वीर छत्रपति शिवाजी चौक पर क्षतिग्रस्त हुई थी। इस वजह से छोटी विहार, मॉडल टाउन, बड़ी विहार, इंदिरानगर, आईवीआरआई, जनकपुरी और आवास विकास वार्ड के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने नगर निगम और जलकल विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मरम्मत शुरू की गई।
विज्ञापन

यहां सोमवार को शाम तक काम चलेगा। इसके बाद पेयजल आपूर्ति हो पाएगी। जलकल महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि पानी की आपूर्ति ठप नहीं है। बस कुछ स्थानों पर प्रेशर कम हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed