{"_id":"5f134af18ebc3e637456304a","slug":"pipe-line-broken-in-covid-hospitalpipe-line-broken-in-covid-hospital-bareilly-news-bly413226526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड हॉस्पिटल में पानी की पाइप लाइन टूटकर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड हॉस्पिटल में पानी की पाइप लाइन टूटकर गिरी
विज्ञापन
बरेली। कोविड अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो पा रही हैं। शनिवार को एल-2 कोविड अस्पताल के वार्ड में पानी का पाइप ही टूटकर गिर गया। अचानक हुई इस घटना से संक्रमितों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वीडियो वायरल कर घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधन से किसी और वार्ड में शिफ्ट करने की गुहार लगाई है। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने टूटी पाइप लाइन दुरुस्त करा दी है। आगे इस तरह की घटना नहीं होने की उम्मीद जताई है।
वार्ड में भर्ती एक संक्रमित की ओर से वायरल वीडियो के मुताबिक, शनिवार दोपहर बारिश के दौरान छत पर लगा पाइप टूटकर गिर गया। इससे बारिश का पानी वार्ड में आने लगा। अचानक हुई इस घटना से वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि जहां पाइप टूटकर गिरा वहां पर कोई बेड नहीं था। अस्पताल प्रबंधन के रोहित बंसल का कहना है कि छत पर लगा पानी का पाइप जोड़ से निकल गया था। इसे बारिश बंद होने के बाद दुरुस्त करा दिया गया है। वार्ड भी पूरी तरह साफ करा दिया है। संक्रमितों को भी भविष्य में ऐसी कोई घटना न होने देने के प्रति आश्वस्त कर दिया गया है।
संक्रमित बोले- बाथरूम में नहीं होती सफाई
कोविड अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित ने फोन पर बताया कि जनरल वार्ड के बाथरूम में सफाई ही नहीं होती है। गंदगी के बीच संक्रमितों को टॉयलेट का प्रयोग करना पड़ता है। पहले स्टाफ ने भी वार्ड में ड्यूटी करने से इनकार कर दिया था। तब वार्ड इंचार्ज ने किसी तरह चार कर्मचारियों को साफ सफाई के लिए राजी किया, लेकिन वे सिर्फ खानापूर्ति ही कर रहे हैं।