फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pintu mudor case in faridpur

कप्तान ने पूछा- सुसाइड लेटर पर अंगूठे की वजह तलाशो

Sat, 08 Feb 2020 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
pintu mudor case in faridpur
बरेली। फरीदपुर के युवक पिंटू की मौत के बाद जेब में मिले सुसाइड नोट पर अंगूठा निशानी लगी होने से संदेह गहरा गया है। पुलिस मामला दबाकर इसे आत्महत्या बनाने पर तुली थी। जानकारी के बाद एसएसपी ने फरीदपुर इंस्पेक्टर से मोबाइल पर ही जवाब तलब कर लिया। कहा, यह स्पष्ट करें कि पिंटू पढ़ा-लिखा था या नहीं। अगर सुसाइड नोट उसी ने लिखा है तो उस पर दस्तखत करने की जगह अंगूठा निशानी लगाने की वजह तलाशें।
विज्ञापन

फरीदपुर लाइन पार मठिया निवासी मथुरा प्रसाद साहू के मकान में किराये पर रहने वाले गांव थाना निवासी 30 वर्षीय पिंटू का शव गुरुवार सुबह आंगन में पड़ा मिला था। कमरे से सल्फास और चूहेमार दवा के अलावा शराब और गिलास मिले थे। इससे आशंका जताई जा रही थी कि शराब में जहर देकर पिंटू की हत्या की गई है, लेकिन उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट ने मामला उलझा दिया। इसमें छोटी बहन के व्यवहार से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है, लेकिन पत्र पर दस्तखत के बजाय अंगूठा लगा होने से मामला उलझ गया है। घटना से एक दिन पहले पिंटू अपनी बड़ी बहन सीमा के घर से आया था। मौत की खबर मिलते ही सीमा और पिंटू की पत्नी रेखा पहुंच गई। उन्होंने भी हत्या की बात कही, लेकिन किसी पर शक नहीं जताया।
विज्ञापन

फरीदपुर कोतवाल धनंजय सिंह ने घटना की जानकारी एसएसपी को नहीं दी थी। दरअसल, वह इस मामले को आत्महत्या बताकर निपटाने के मूड में थे। शुक्रवार को पता लगने पर एसएसपी ने उन्हें फटकार लगाई। कहा, जब पिंटू सुसाइड नोट लिख सकता था तो उसे अंगूठा लगाने की क्या जरूरत थी। सच्चाई की जानकारी करें कि वह पढ़ा लिखा था या नहीं। यह भी पता करें कि किसी ने साजिश में उसे जहर देकर मार तो नहीं दिया और खुद सुसाइड नोट बनाकर उसकी जेब में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में भौंह के पास मिला जख्म
पोस्टमार्टम में पिंटू की मौत जहर से होने के संकेत मिलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। उसकी आंखें सुरक्षित थीं, लेकिन भौंह के पास घाव था। डॉक्टरों ने इसे चूहे के कुतरने का निशान माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed