फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pillar construction started in front of the clock tower, people remained stuck in the streets the whole day

Bareilly News: घंटाघर के आगे पिलर निर्माण शुरू, गलियों में दिनभर फंसे रहे लोग

Sat, 25 Nov 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pillar construction started in front of the clock tower, people remained stuck in the streets the whole day
बरेली। निर्माणाधीन कुतुबखाना फ्लाईओवर पर अब घंटाघर के आगे भी काम शुरू हो गया है। इसके लिए घंटाघर के आगे चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरिकैडिंग कर दी गई है। हालांकि पैदल आवाजाही जारी रही। बाइक सवार आर्य समाज वाली गली से होकर गुजारते रहे। इससे दिन भर गलियों में जाम लगता रहा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था मंटेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मयंक ने बताया कि घंटाघर से आगे कोहाड़ापीर तक तीन पिलर तैयार करने है। अभी चौराहे पर ब्लॉक नहीं लिया गया है। घंटाघर के पास जब पिलर निर्माण पूरा हो जाएगा तो चौराहे पर ब्लॉक लेंगे। अभी जिला अस्पताल की ओर से आने वाले लोग खोवा मंडी, आलमगिरीगंज होते हुए बांस मंडी की तरफ जाएंगे और दूसरी ओर आर्य समाज गली से होकर निकलेंगे। वहीं, दुकानदारों ने विरोध जताते हुए कहा कि सहालग के सीजन में उनका व्यापार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

---
कुतुबखाना से घंटाघर तक तीन पिलर बनने हैं। जरूरत के हिसाब से आवागमन को रोका जाएगा। फिलहाल छह मीटर हिस्से में एक पिलर के लिए खोदाई हो रही है। वहां पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका जा रहा है। पुलिस से भी आग्रह किया गया है कि वह निर्माण क्षेत्र में लोगों को आने से रोके। - अरुण कुमार गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed