फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Police arrested fraudster from Delhi Hotel

UP: दिल्ली के होटल में छिपा था 50 हजार रुपये का इनामी, एसटीएफ बरेली के साथ पीलीभीत पुलिस ने दबोचा

Mon, 21 Jul 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 06:01 PM IST
सार

अमरिया थाने के गांव पिंजरा वमनपुरी निवासी मनोज कुमार भारती ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से ठगी की है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
Pilibhit Police arrested fraudster from Delhi Hotel
आरोपी की गिरफ्तारी के संबंंध में जानकारी देते एएसपी विक्रम दहिया - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी आरोपी पीलीभीत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी दिल्ली के उत्तमनगर में स्थित एक होटल में छिपा था। आरोपी पर अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है।

विज्ञापन


एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि अमरिया थाने के गांव पिंजरा वमनपुरी निवासी मनोज कुमार भारती पर अमरिया, घुंघचाई और माधोटांडा थाने में लोगों को विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: शाहजहांपुर डायट की महिला लिपिक से 1.02 लाख रुपये ठगे, साइबर ठगों ने ऐसे ट्रांसफर कराई रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिया और एसटीएफ फील्ड यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दिल्ली के होटल से इनामी मनोज कुमार को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि इनामी आरोपी को दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र के होटल त्वमेव पंखा रोड उत्तमनगर से पकड़ा गया है। आरोपी होटल में छिप कर रह रहा था।

मुकेश नाम बताकर किया गुमराह करने का प्रयास
एएसपी ने बताया कि आरोपी को रिसेप्शन काउंटर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पहले तो उसने अपना नाम मुकेश बताया। सख्ती करने पर वास्तविक पहचान मनोज कुमार स्वीकार कर ली। पुलिस से बचने के लिए वह पहचान छिपाकर लखनऊ, अन्य शहरों और दिल्ली में रह रहा था। आरोपी का चालान न्यायालय भेजा गया है।

ठगी के मामलों में अभियान चला रही पुलिस
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस सख्त है। जिले में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। कई लोगों को जेल भी भेजा गया। इस तरह के मामले लगातार सामने भी आ रहे हैं। ठगों ने कई परिवारों की जमीन, जेवर और अन्य सामान तक बिकवा दिया है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी तक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed