{"_id":"687e282f65d4ff5d8b02aa2e","slug":"cyber-fraud-with-female-clerk-of-shahjahanpur-diet-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाहजहांपुर डायट की महिला लिपिक से 1.02 लाख रुपये ठगे, साइबर ठगों ने ऐसे ट्रांसफर कराई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाहजहांपुर डायट की महिला लिपिक से 1.02 लाख रुपये ठगे, साइबर ठगों ने ऐसे ट्रांसफर कराई रकम
Mon, 21 Jul 2025 05:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:16 PM IST
सार
बरेली में साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे। साइबर ठगों ने शाहजहांपुर डायट की महिला लिपिक को जाल में फंसाया। फिर डरा धमकाकर उनसे 1.02 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र की वेस्टर्न कॉलोनी निवासी शाहजहांपुर डायट की महिला लिपिक स्वाति पांडे से साइबर ठगों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़िता ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
स्वाति ने बताया कि 27 अप्रैल सुबह नौ बजे उनकी बेटी राधिका पांडे इंस्टाग्राम चला रही थी, तभी एक संदिग्ध लिंक आया जिस पर उसने क्लिक कर दिया। अगले दिन एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को 'रेहान खां' बताते हुए कहा कि उनका कुछ सामान यूके और कनाडा से आया है, जिसके लिए दस हजार रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
14 बार कॉल कर डराया-धमकाया
जब स्वाति पांडे ने मना किया, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई। साइबर ठग की धमकियों से डरकर पीड़िता ने 29 अप्रैल को 10,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने 14 बार कॉल कर उन्हें डराया और एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उनके पास भुगतान के सभी स्क्रीनशॉट मौजूद हैं। इतना ही नहीं, अब भी उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही हैं। कि यदि ठगों की बात नहीं मानेंगी, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।