फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit mobile shopkeeper dies in road accident in Bareilly

बरेली में सड़क हादसा: पीलीभीत के व्यवसायी की मौत, किसी ने निकाल लिए जेब में रखे सवा लाख रुपये

Tue, 21 Jan 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 12:50 PM IST
सार

बरेली के अस्पताल में भर्ती बहनोई के इलाज के लिए रुपये लेकर आ रहे मोबाइल व्यवसायी की हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दुकानदार के पास सवा लाख रुपये थे। हादसे के बाद किसी ने निकाल लिए। 

विज्ञापन
Pilibhit mobile shopkeeper dies in road accident in Bareilly
कमल गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले के गजरौला निवासी मोबाइल व्यवसायी कमल गुप्ता (33) की सोमवार रात पीलीभीत बाइपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अस्पताल में भर्ती अपने बहनोई के इलाज के लिए सवा लाख रुपये लेकर बाइक से बरेली के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद किसी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह कमल गुप्ता के परिजन यहां पोस्टमॉर्टम हाउस पर आए थे। कमल की मां चमेली देवी समेत अन्य परिजन यहां बिलख रहे थे। उन्होंने बताया कि कमल मोबाइल व्यवसाय में लगे थे। उनके बहनोई बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके इलाज के लिए रुपयों का बंदोबस्त करने कमल घर गए थे। वहां से रात में सवा लाख रुपये लेकर बाइक से बरेली आ रहे थे।  
विज्ञापन


पत्नी की हत्या... साली को मारी गोली: इस बात से नाराज था सैन्यकर्मी, घर में घुसते ही जीवनसाथी पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को दी सूचना 
बताते हैं कि कलापुर की पुलिया के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की सूचना पर जब वह लोग आए तो कमल की मौत हो चुकी थी। कमल के पास से रुपये नहीं मिले। 

आशंका जताई कि सुनसान स्थान पर किसी ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को साथ ले गए। मां चमेली देवी ने बताया कि उनके दूसरे बेटे की छह महीने पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी, अब कमल की जान चली गई। 

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही किसी निजी अस्पताल की एंबुलेंस उन्हें लेकर जा चुकी थी। रुपये गायब होने के बारे में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed