{"_id":"69ade7e7cda667753a0f1f3d","slug":"pilibhit-farmers-came-to-the-district-and-ploughed-their-crops-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-106667-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीलीभीत के किसानों ने जिले में आकर जोत दी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीलीभीत के किसानों ने जिले में आकर जोत दी फसल
Mon, 09 Mar 2026 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
क्योलड़िया। देवहा नदी की राह बदलती धारा के कारण पीलीभीत और बरेली के किसानों के बीच रविवार को कहासुनी हुई। विवादित जमीन को पीलीभीत के किसानों ने ट्रैक्टर से जोत दिया। पुलिस ने जमीन के सीमांकन होने तक दोनों पक्षों को विवादित स्थान पर फसल न लगाने की हिदायत दी है। टकराव के कारण दोनों जिलों का पुलिस बल तैनात रहा।
गांव अब्दला के पास देवहा नदी के किनारे 100 बीघा जमीन है। इसमें 60 बीघा जमीन पर गरीब किसानों के पट्टे हैं। शेष जमीन खाली है। चमेली देवी, नेमचंद, रामेश्वर दयाल, रमाशंकर, मालती देवी, नन्ही देवी, विमला देवी समेत 12-13 किसानों के नाम पर सरकार ने पट्टे जारी किए हैं। 14 अन्य किसानों की कृषि योग्य भूमि भी वहां है। देवहा नदी की धारा के विचलन के कारण स्वामित्व का विवाद होता रहता है। दोनों पक्षों के बीच रार है।
इसी क्रम में रविवार को भी विवाद हुआ। पीलीभीत के गाजीपुर कुंडा निवासी मैकूलाल उर्फ बाबा शीतला देवी विवादित स्थान पर ट्रैक्टर से आए। जमीन को जोत दिया। बरेली जिले के किसानों ने विरोध किया। सूचना पर मौके पर गई पीआरबी और प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप, नवीन कुमार, लोकेंद्र कुमार आदि ने ट्रैक्टर से जमीन जोत रहे किसानों को फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को जमीन का सीमांकन हो जाने तक विवादित स्थान पर फसल न लगाने की हिदायत दी है। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
वर्जन,
यह जमीन ग्राम समाज की है। मेरे सामने ही जमीन का सीमांकन दो बार किया गया है। - राधेश्याम, ग्राम प्रधान
दोनों पक्षों को जमीन जोतने से रोका गया है। राजस्व टीम सीमांकन करेगी। उसके आधार पर जमीन जोतने का अधिकार दिया जाएगा। - वेद सिंह, प्रभारी निरीक्षक