{"_id":"5f02e9a98ebc3e431d5dcb7a","slug":"pilibhit-dm-visits-no-mans-land-after-an-input-of-nepal-doing-some-construction-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नो मैंस लैंड पर नेपाल द्वारा निर्मिण कार्य किए जाने की सूचना, डीएम पीलीभीत ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नो मैंस लैंड पर नेपाल द्वारा निर्मिण कार्य किए जाने की सूचना, डीएम पीलीभीत ने लिया जायजा
Mon, 06 Jul 2020 02:36 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर जायजा लेते जिलाधिकारी
- फोटो : ani
नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के जिलाधिकारी सोमवार को अचानक सीमावर्ती इलाके के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि भारत व नेपाल की सीमा तय करते समय छोड़ी गई 60 फीट चौड़ी जमीन की पट्टी (नो मैंस लैंड) पर पड़ोसी देश की ओर से किसी तरह का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे इसी सूचना के आधार पर नो मैंस लैंड का दौरा करने आए थे, लेकिन नेपाली अधिकारियों की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि जमीन की उस पट्टी पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सीमा निर्धारण के लिए लगे पिलर जो गायब हो गए हैं, उनका निर्माण कार्य भी ज्लद से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
We came here on the info that Nepal is doing some construction on no man's land but Nepal side assured us that no construction activity will take place on no man's land. Further, construction of border pillars which both survey teams identified will be completed soon: Pilibhit DM pic.twitter.com/hCW4mXadXO
— ANI UP (@ANINewsUP) July 6, 2020
विज्ञापन