फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yogendra Singh Gangwar, director of District Cooperative Bank and former District President of Bharatiya Janata Party, died on Wednesday night while being taken to a private hospital. He was ill for the last ten days. Community-verified icon Open in

सहकारी बैंक के निदेशक और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गंगवार का निधन

Thu, 13 May 2021 08:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 May 2021 08:59 PM IST
सार

 जिला सहकारी बैंक के निदेशक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गंगवार का बुधवार रात निजी अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया। वह पिछले दस दिनों से बीमार थे।

विज्ञापन
Yogendra Singh Gangwar, director of District Cooperative Bank and former District President of Bharatiya Janata Party, died on Wednesday night while being taken to a private hospital. He was ill for the last ten days.  Community-verified icon Open in
योगेंद्र सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जिला सहकारी बैंक के निदेशक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गंगवार का बुधवार रात निजी अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया। वह पिछले दस दिनों से बीमार थे। उन्हें कमजोरी आने के साथ ऑक्सीजन लेवल घट रहा था। सीएमओ सीमा अग्रवाल का कहना है कि इनकी कोरोना जांच नहीं कराई गई थी और न ही स्वास्थ्य विभाग को ऐसी कोई सूचना दी गई थी।

विज्ञापन


करीब 70 वर्षीय योगेंद्र सिंह गंगवार की पिछले दस दिनों से तबीयत खराब थी। कमजोरी आने के साथ उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार घट रहा था। उनका घर में इलाज चल रहा था। बुधवार रात तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां रात करीब ढाई बजे भर्ती होने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार शाम मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।   
विज्ञापन


योगेंद्र सिंह की छवि ईमानदार और तेज तर्रार नेताओं में थी। वह जिला सहकारी बैंक के संचालक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के प्रतिनिधि रहे थे। जिला सहकारी विकास संघ में सचिव रह चुके थे। सहकारिता में नौकरी करने के दौरान उन्होंने कई युवाओं को रोजगार मुहैया कराया। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर पूर्व विधायक वीके गुप्ता के साथ शुरू किया था। सांसद वरुण ग़ांधी जब पहली बार पीलीभीत से चुनाव जीते थे, तब वह भाजपा के जिलाध्यक्ष थे। वर्तमान में वह जिला सहकारी बैंक पीलीभीत के निदेशक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी खासियत यह थी कि अगर कोई जरूरतमंद उनके पास पहुंच जाता तो वह खुद साथ जाकर काम कराते थे। अक्सर देखा गया कि पार्टी के कई बड़े कार्यक्रमों में वह कार्यकर्ताओं के साथ पीछे की पंक्ति में बैठ जाते थे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में पूर्व विधायक वीके गुप्ता के साथ उनकी अहम भूमिका रही थी।


योगेंद्र सिंह के निधन पर सांसद मेनका गांधी, वरुण गांधी, बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा, शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, पूरनपुर के बाबूराम पासवान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुमन गंगवार, भाजपा नेता धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, सत्यपाल गंगवार, पूर्व विधायक बीके गुप्ता के पुत्र अंकुर गुप्ता,  गुरुभाग सिंह, आशीष शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed