फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pickup truck overturns onto pushcart on highway; youth dies.

Bareilly News: हाईवे पर ठेले पर पलटी पिकअप, युवक की मौत

Tue, 07 Jul 2026 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck overturns onto pushcart on highway; youth dies.
फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरजू कट के पास सोमवार शाम बाइक को बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ठेले पर पलट गई। हादसे में ठेला ले जा रहे युवक की मौत हो गई। पिकअप चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव चिटौली निवासी सर्वेश कश्यप (35) गांव ठिरिया खेतल में हाईवे के पास चाट का ठेला लगाते थे। सोमवार शाम 5:30 बजे वह घर लौट रहे थे। हाईवे बाइपास के पश्चिमी सरजू कट के पास पहुंचने पर हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप सरजू कट पर कस्बे की ओर मुड़ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पास से जा रहे ठेले पर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में सर्वेश के अलावा सहारनपुर के देवबंद निवासी पिकअप चालक मुजम्मिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सर्वेश कश्यप को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सर्वेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। मौत से पत्नी सोमवती और बेटा राजू (6) गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सड़क पर क्षतिग्रस्त पिकअप और ठेला पड़ा होने से कुछ देर जाम लगा। पुलिस ने टोल की क्रेन से पिकअप को सीधा कराकर कब्जे में लिया है। फिर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed