फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pickup car full of bones caught, commotion

Bareilly News: हड्डियों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा, हंगामा

Tue, 12 Nov 2024 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pickup car full of bones caught, commotion
फरीदपुर। हड्डियों से भरी पिकअप गाड़ी को गांगेपुरा गांव के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे गोरक्षकों व ग्रामीणों ने हंगामा किया। भुता की ग्राम पंचायत चठिया फैजू में बने गोशाला से गायों की हड्डियां भरकर बिक्री के लिए ले जाई जा रहीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव गांगेपुरा के ग्रामीणों ने हड्डियों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा। ग्रामीणों के पूछने पर पिकअप चालक ने बताया कि वह हड्डियां चठिया फैजू गांव में बनी गोशाला से भरकर लाए थे। शाहजहांपुर के खुदागंज निवासी ठेकेदार ने पांच रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से हड्डियों को बेचा है। ठेकेदार ने ही गोशाला से हड्डियां भरकर ले जाने को कहा। सूचना पर पहुंचे गोरक्षकों व ग्रामीणों ने वहां पर जमकर हंगामा किया। हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, फरीदपुर सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। गाड़ी चालक ने बताया कि वह जंगलों से हड्डियां बिन कर दूसरे जनपदों में बेचते हैं। ग्रामीणों व गोरक्षकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जिलाधिकारी की मौजूदगी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, गोरक्षक व ग्रामीणों का आरोप है कि विकासखंड भुता की ग्रामपंचायत चठिया फैजू गांव में बनी सरकारी गोशाला में अव्यवस्था हावी है। यहां मृत हो रहे गोवंशीय पशुओं की हड्डियां जिम्मेदार लोग पशु तस्करों को बेच रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने गोशाला के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हें घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जाएगी। गोशाला से हड्डियां निकलने का मामला सामने आया है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
निधि, बीडीओ,भुता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed