{"_id":"66d272e4b537011c890c3c85","slug":"physics-counseling-will-be-held-on-2nd-september-bareilly-news-c-4-lko1018-470227-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो सितंबर को होगी भौतिक विज्ञान की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो सितंबर को होगी भौतिक विज्ञान की काउंसलिंग
विज्ञापन
- पाठ्यक्रम की 33 सीटों पर विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमएससी भौतिक विज्ञान की काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को दो सितंबर को विभाग पहुंचना होगा।
विभागाध्यक्ष के अनुसार एक से 53 रैंक तक के विद्यार्थियों की काउंसलिंग सुबह 11 बजे भौतिक विज्ञान विभाग में की जाएगी। काउंसलिंग कटऑफ के आधार पर होगी। पाठ्यक्रम की 33 सीटों में ओपन की 15, ओबीसी की आठ, एससी की छह, एसटी की एक और ईडब्ल्यूएस की तीन सीटें शामिल है।
अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक और आरक्षण संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति व उनकी छाया प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो व बैंक ड्राफ्ट लेकर आएं। 27,050 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट वित्त अधिकारी के पक्ष में भरकर लाएं। बीएससी अंतिम वर्ष का अंकपत्र नहीं होने पर परीक्षा नियंत्रक से सत्यापित मार्कशीट काउंसलिंग के लिए मान्य होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी www.mjpru.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। संवाद