फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   physically challenged youth has been divorced by his wife In Bareilly

'मेरा पति कमजोर है': पत्नी बोली- नहीं मिला मुझे शारीरिक सुख, डॉक्टर भी दे चुके हैं जवाब; भेजा तलाकनामा

Fri, 07 Jun 2024 10:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Jun 2024 10:52 PM IST
सार

बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शारीरिक रूप से अक्षम युवक को उसकी पत्नी ने तलाक दे दिया है। महिला नैनीताल की रहने वाली है। पति लखनऊ का रहने वाला है। 

विज्ञापन
physically challenged youth has been divorced by his wife In Bareilly
तलाक का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले की युवती ने लखनऊ निवासी पति को तलाक दे दिया। नैनीताल जिलेे के रामनगर की युवती का कहना है कि उसका निकाह 19 जनवरी 2020 को लखनऊ निवासी युवक से हुआ था।

विज्ञापन


निकाह के बाद पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इस पर पति ने उसे आश्वासन दिया कि वह अपना इलाज करवाएगा। काफी समय तक युवती उसके साथ रही, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। इसके बाद युवती उसे लखनऊ में महिला डाॅक्टर को दिखाने ले गई।
विज्ञापन


महिला डाक्टर ने जांचें करवाने के बाद उसे अक्षम बताया। यह भी कहा कि वह इलाज से भी ठीक नहीं हो पाएगा। महिला डाॅक्टर की राय जानने के बाद पति, युवती से मारपीट करने लगा। साथ ही बताया कि उसे पहले से पता था कि वह शारीरिक रूप से अक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मां-बाप की खिदमत करने के लिए उसे ब्याह कर लाया है। इस पर युवती ने तलाक मांगा तो पति ने मना कर दिया। इसके बाद 16 मई को युवती रामनगर में अपने मायके आ गई। 31 मई को बरेली में युवती ने वकील के जरिये पति को रजिस्टर्ड तलाक दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed