फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Photographer killed after being hit by a dumper female friend critically injured in Bareilly

बरेली में हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार फोटोग्राफर की मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल

Sat, 10 Oct 2026 12:07 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 10 Oct 2026 12:07 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बिलवा पुल के पास शुक्रवार देर रात डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार फोटोग्राफर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Photographer killed after being hit by a dumper female friend critically injured in Bareilly
इरफान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिलवा पुल के पास डंपर की टक्कर से 24 वर्षीय फोटोग्राफर इरफान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका एक हाथ कटने की सूचना है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हुई। इरफान अपनी स्कूटी पर महिला मित्र के साथ जा रहा था, तभी डंपर से भिड़ंत हो गई। इरफान भोजीपुरा क्षेत्र के गांव आटा पट्टी सोमाली का निवासी था। वह शुक्रवार शाम अपनी मां हाजरा को वीडियोग्राफी के काम से बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। इरफान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। उसकी भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed