{"_id":"6a4181745bf8c5f96506643a","slug":"photo-potholes-on-the-route-from-chauki-chauraha-to-the-ggic-auditorium-the-cms-passage-could-lead-to-embarrassment-bareilly-news-c-4-bly1053-914761-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फोटो-चौकी चौराहा से जीजीआईसी ऑडिटोरियम वाले मार्गो पर गड्ढे, सीएम गुजरे तो हो सकती है फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फोटो-चौकी चौराहा से जीजीआईसी ऑडिटोरियम वाले मार्गो पर गड्ढे, सीएम गुजरे तो हो सकती है फजीहत
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 30 जून को सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। पहले उनका सर्किट हाउस से जीजीआईसी ऑडिटोरियम भी पहुंचने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित था, अगर उनके कार्यक्रम में फेरबदल होता है तो उनको चौकी चौराहा से चौपुला चौराहा जीजीआईसी ऑडिटोरियम तक जाना होगा। इस मार्ग तक जगह-जगह गड्ढे हैं। इस प्रमुख मार्ग पर पोस्टमाॅर्टम, पुलिस लाइन व यातायात पुलिस का कार्यालय भी है। यह मार्ग दिल्ली को जोड़ता है और काफी व्यस्त रहता है। चौपुला पुल के नीचे जीजीआईसी मार्ग पर भी गड्ढे हैं। अटल सेतु के पास लोहे के खतरनाक सीवर ढक्कन और बड़े गड्ढे हैं। पोस्टमाॅर्टम हाउस के सामने भी सीवर का ढक्कन उबड़-खाबड़ है।
मरम्मत के बाद टूटी सड़कें और लंबित परियोजनाएं
शहर के बीसलपुर मार्ग पर दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत छह माह पहले 60 लाख रुपये की लागत से हुई थी। यह सड़क चार माह में ही टूटने लगी है। भोजीपुरा विधायक शाजिल इस्लाम अंसारी ने सात किलोमीटर सड़क के लिए बजट स्वीकृत कराया था। एक साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान के नए पुल के प्रस्ताव को भी मंजूरी नहीं मिली है।
वर्जन ...
शहर के जो भी मार्ग जर्जर हैं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसमें प्राथमिकता वाली सड़कों की मरम्मत कराई जाती है।
- भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी।