फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Phool Mian who earns Rs 400 per day gets Rs 114 crore income tax notice

UP News: रोज 400 रुपये कमाने वाले फूल मियां को 114 करोड़ का आयकर नोटिस, हैरान करने वाला है यह मामला

Fri, 25 Oct 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 10:27 AM IST
सार

UP News Today: बरेली के फूल मियां जरी कारीगर हैं। उनकी रोज की कमाई बमुश्किल 400 रुपये ही है, लेकिन उनके साथ जालसाजों ने ऐसा खेल किया, जिससे वह हैरत में हैं। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Phool Mian who earns Rs 400 per day gets Rs 114 crore income tax notice
पीड़ित फूल मियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के कंघी टोला निवासी जरी कारीगर फूल मियां के पैरों तले से उस समय जमीन खिसक गई, जब उनके पास 114 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के बकाये का आयकर नोटिस आया। इतना ही नहीं दिन में तीन सौ से चार सौ रुपये कमाने वाले फूल मियां के नाम से दिल्ली में चल रही फर्म ने करीब पांच साल में 232 करोड़ रुपये से ज्यादा का टर्नओवर भी कर डाला। 

विज्ञापन


दरअसल, उन्होंने 2018 में मोहल्ले के ही गुड्डू सुंदर उर्फ उवैस से संपर्क किया, जो तीन-चार बार दुबई जा चुका है। साथ ही बेरोजगारों को नौकरी के लिए विदेश भेजता है। गुड्डू ने उन्हें नन्हे उर्फ सुहेल से मिलवाया। इन लोगों ने विदेश में नौकरी लगवाने का वादा कर उनसे आधार व पैन कार्ड जैसे जरूरी कागजात ले लिए। 
विज्ञापन


जरी के अड्डे पर काम करते हैं फूल मियां 
कुछ पेपरों पर हस्ताक्षर भी कराए। इसके बाद दिल्ली में उनके नाम से फर्म खोल ली। आयकर विभाग का नोटिस आने के बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। फूल मियां ने बताया कि वे जरी के अड्डे पर काम करते हैं। काम मिला तो दिन के तीन-चार सौ रुपये ही कमा पाते हैं। इस वजह से विदेश जाकर कमाने की सोची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि फूल मियां बेहद गरीब व्यक्ति है। उसके नाम से फर्म बनाकर दो अरब से ज्यादा का टर्नओवर किया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जांच में कोई और आरोपी मिला तो उसका भी नाम खोला जाएगा।

आरोप: दिल्ली के सरगना संग खोली फर्म
फूल मियां का आरोप है कि उवैस और सुहेल ने आश्वासन दिया था कि उन्होंने दिल्ली निवासी मालिक आसिफ खान उर्फ अब्दुल रज्जाक से नाैकरी की बात कर ली है। इसके बाद कोरोना काल के नाम पर टालते रहे। इस बीच फरवरी 2024 में आयकर विभाग का नोटिस आया। इसमें एक अरब, 14 करोड़, 43 लाख, 62 हजार 496 रुपये का टैक्स बकाया दिखाया गया है। नोटिस के अनुसार फूल मियां के नाम दिल्ली में एक फर्म है, जिसने दो अरब, 32 करोड़, 21 लाख, 22 हजार, 861 रुपये का टर्नओवर किया है। आरोप है कि आरोपियों ने आसिफ के साथ मिलकर फर्म का जीएसटी में पंजीकरण कराया है।

आठ महीने तक टहलाते-धमकाते रहे आरोपी 
फूल मियां ने बताया कि फरवरी में नोटिस आने के बाद उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया। पहले तो वे लोग सबकुछ ठीक कर देने के नाम पर टहलाते रहे। इसके बाद धमकाने लगे। तब उन्होंने एसपी सिटी को नोटिस दिखाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed